- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- अम्बिकापुर: दस वर्ष...

x
अम्बिकापुर: यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के द्वारा पिछले 10 वर्ष के दौरान जारी तथा अपडेट नहीं कराये गए सभी आधार को अपडेट कराने की अपील की है। योजनाओं व सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार का सत्यापन जरूरी है।
यूआईडीएआई के द्वारा विकसित नई तकनीक के माध्यम से आधार को अपडेट कर पुनः सत्यापन किया जाना है। आधार अपडेशन के लिए सभी आधार केन्द्रों में कैंप लगाया जा रहा है। हितग्राही अपने निकटतम लोक सेवा केन्द्रों में पीओआई व पीओए डॉक्यूमेंट ( पैन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि) लेकर आधार को अपडेट करा सकते हैं। आधार अपडेट कराने के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित है।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सभी हितग्राहियों से आधार कार्ड को अपडेट कराने की अपील की है ताकि योजनाओं व सुविधाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





