- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- अम्बिकापुर: केंद्रीय...
CG-DPR
अम्बिकापुर: केंद्रीय सचिवालय सेवा के 42 अनुभाग अधिकारी पहुंचे एक्सपोजर विजिट में
jantaserishta.com
15 Nov 2022 9:19 AM IST

x
अम्बिकापुर: केन्द्रीय सचिवालय के 42 अनुभाग अधिकारी जिले के विलेज अटैचमेंट कम एक्सपोजर विजिट पर सोमवार को अम्बिकापुर पहुंचे। ये अधिकारी 14 से 17 नवम्बर तक जिले के चयनित ग्राम पंचायतों में जाकर केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करेंगे। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सचिवालय सेवा अधिकारियों को जरूरी मार्गदर्शन दिया गया।
सभी सेक्शन ऑफिसर एक सप्ताह के विलेज अटैचमेंट कम एक्सपोजर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 14 से 17 नवम्बर तक जिले में रहेंगे। इसके लिए जिले के 21 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है जिसमें 2-2 अधिकारियों को अटैच किया गया है। ये अधिकारी चयनित ग्राम पंचायत में रहकर केंद्र व राज्य की विभिन्न योजनाओं का सूक्ष्म अवलोकन करेंगे। प्रशिक्षण की समाप्ति पर सभी अपनी रिपोर्ट कलेक्टर एवं जिला सीईओ के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





