CG-DPR

एकल शिक्षकीय शालाओं में अध्यापन कार्य हेतु की गई वैकल्पिक व्यवस्था

jantaserishta.com
27 Sept 2022 10:23 AM IST
एकल शिक्षकीय शालाओं में अध्यापन कार्य हेतु की गई वैकल्पिक व्यवस्था
x
जशपुरनगर: जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षकों के जिला स्तरीय स्थानांतरण होने पर शिक्षक पोर्टल में डाटा प्रविष्टि अपडेट नहीं होने के कारण विकासखंड बगीचा के 17, विकासखण्ड मनोरा के 07 एवं विकासखंड फरसाबहार के 07, सहित कुल 31 प्राथमिक शालाएं एकल शिक्षकीय हो गई थी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक शालाओं में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर जहां दो से अधिक शिक्षक कार्यरत थे। उसी विकासखण्ड के अन्य प्राथमिक शालाओं से सहायक शिक्षक लेकर सभी 31 एकल शिक्षकीय शालाओं में सहायक शिक्षक भर्ती होने तक तथा शिक्षा सत्रांत 2022-23 तक के लिए अध्यापन कार्य हेतु आदेश जारी किया गया है। साथ ही व्यापम के माध्यम से चयनित 02 सहायक शिक्षकों को शासकीय प्राथमिक शाला अमटपानी विकासखण्ड बगीचा एवं शासकीय प्राथमिक शाला गेड़ई विकासखण्ड मनोरा में पदस्थ किया गया है। इस प्रकार इन शालाओं में अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story