- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सारंगढ़ जिला बनने से...

x
रायपुर: सारंगढ़ जिले की मांग 40 साल से भी अधिक पुरानी है । मैं यहां पर पिछले 50 साल से बिजनेस कर रहा हूं । पहले मेरा रेस्टोरेंट था अभी शू शॉप है। जिला संघर्ष समिति ने जिले के लिए बहुत आंदोलन किया, हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता था लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदनशीलता दिखायी और सारंगढ़ वासियों की भावनाओं को समझा ।
हम सभी सारंगढ़वासी मुख्यमंत्री के बहुत आभारी हैं ।
ये कहना है सारंगढ़ निवासी अजीत सिंह छाबड़ा का, जो जिला बनने पर बेहद खुश हैं ।
वे बताते हैं कि 1975 के पहले महानदी पर पुल नहीं था तब रायगढ़ तक नाव से जाना पड़ता था । आज भले ही साधन हैं लेकिन हर छोटे काम के लिए रायगढ़ तक जाने में समय और पैसा बहुत खर्च होता है । जिला बनने के बाद अब सारे काम यहीं हो सकेंगे। लोगों को भी बहुत सहूलियत होगी । यहां लोगों का आना-जाना बढ़ेगा जिससे व्यापारियों को भी लाभ होगा । जिला बनने से यहां सभी वर्गों के लोगों की उन्नति होगी ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





