- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- ओबीसी वर्ग के सभी...
CG-DPR
ओबीसी वर्ग के सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी अपना पंजीयन जरूर करवाए: कलेक्टर
jantaserishta.com
24 Sept 2022 11:06 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए मॉप अप राउंड के तहत 16 सितंबर से 17 अक्टूबर 2022 तक रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोल दिया है। छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग ने अब तक पंजीयन करने से छूट गए लोगों के लिए वेब लिंकhttps://cgqdc.in/cgqdc-user-registration जारी की है। अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जिन व्यक्तियों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है या जो छूट गए हैं, वे इस लिंक पर अपना पंजीयन स्वयं कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग ने छूटे हुए सभी लोगों को पंजीयन करने के लिए 16 सितंबर से 17 अक्टूबर 2022 तक की अवधि निर्धारित की है। पोर्टल में नवीन पंजीयन के लिए वेब पोर्टल cgqdc.in और मोबाइल एप्प cgqdc.in पर भी सुविधा उपलब्ध है, जिस पर संबंधित व्यक्ति स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन कर सकते हैं।
रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित छूट गए लोंगों से वेब लिंक पर अपना पंजीयन कराने की अपील की है। उन्होने आज इस संबंध में सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों और नगरीय निकायों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉंन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की और जरूरी निर्देंश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के सभी विभागों में काम करने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित जिन अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा पंजीयन नहीं कराया गया है, वे जल्द से जल्द अपना पंजीयन कराएं। इसके लिए पोर्टल खोला गया है। समस्त अन्य पिछड़ा वर्ग के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी इस अवधि में स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





