CG-DPR

वन अमला द्वारा हाथी तथा ग्रामीणों को सुरक्षित रखने हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था की गई

jantaserishta.com
22 Oct 2022 10:26 AM IST
वन अमला द्वारा हाथी तथा ग्रामीणों को सुरक्षित रखने हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था की गई
x
जशपुरनगर: वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र तपकरा अंतर्गत ग्राम-साजबहार में बिजली खंभे को जंगली हाथी द्वारा क्षति किया गया तथा खंभा गिर जाने से हाथी करंट की चपेट में आया था। वन अमला तत्काल मौके पर उपस्थित होकर हाथी तथा ग्रामीणों को सुरक्षित रखने हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था की गई। मौके पर तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी को तैनात किया गया तथा वन अमला तथा पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा हाथी के प्रत्येक गतिविधि पर सुक्ष्मता पूर्वक नजर रखी गई। हाथी की गतिविधि से डॉ. चंदन को सूचित करते हुये लगातार मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। मौके पर वनमण्डलाधिकारी एवं वन अमला तथा पशु चिकित्सा अधिकारी लगातार उपस्थित रहे और मौके पर पानी की व्यवस्था वन अमला द्वारा की गई थी। शाम लगभग 5.00 बजे हाथी में गतिविधि प्रारंभ हुई तथा स्वास्थ्य उपरांत जंगल की ओर चला गया वर्तमान में उक्त हाथी पर वन अमला द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है।
जशपुर वनमण्डल अंतर्गत समस्त हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन अमला द्वारा प्रतिदिन निगरानी की जाती है तथा उपस्थित हाथी संख्या से वन मण्डल कार्यालय को अवगत कराया जाता है जिससे उच्च कार्यालय को भी प्रेषित की जाती है। वन अमला द्वारा प्रतिदिन हाथी प्रभावित क्षेत्रों में गस्ती कर ग्रामीणों को सूचित किया जाता है तथा हाथी के व्यवहार तथा अन्य सुरक्षा उपाय की जानकारी दी जाती है। समस्त वन अमला गंभीरता पूर्वक हाथी प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी करते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story