- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- किसान भाईयों के लिए...

बेमेतरा: बेमेतरा जिले के किसान भाईयों के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र बेमेतरा के कृषि वैज्ञानिकों ने मौसम आधारित कृषि सलाह दी है। उन्होने बताया कि देर से रोपा किये गये धान फसल की उम्र 20 से 25 दिन हो जाने पर निंदा नियंत्रण हेतु विसपायरीबैक सोडियम सक्रिय तत्व (10 प्रतिशत) 250 मि.ली. प्रति हेक्टेयर या फिनाक्साप्राप पी इथाइल सक्रिय तत्व (9.3 प्रतिशत) 625 मि.ली. प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें। किसान भाईयों को सलाह हैं कि मौसम साफ रहने एवं वर्षा न होने पर निंदा नियंत्रण हेतु दवाई का छिड़काव करें। 30 से 40 दिन की अवस्था में जहां धान की फसल कन्से निकलने की अवस्था में हो वहां नत्रजन की दूसरी मात्रा का छिड़काव करें जिससे कन्से की स्थिति में सुधार आयेगा। फसल में कीट या खरपतवार होने की स्थिति में दोनों के नियंत्रण के बाद ही यूरिया (40 कि.ग्रा./हेक्टर) का छिड़काव करें। धान की खेती में 5 से.मी. से अधिक पानी न भरने दे। पानी अधिक होने की स्थिति में उसे तत्काल खेत से बाहर निकाले। अधिक पानी भरा होने से धान में कन्सों की संख्या प्रभावित होती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





