CG-DPR

13 से 22 नवंबर 2022 तक अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में

jantaserishta.com
20 Aug 2022 10:42 AM IST
13 से 22 नवंबर 2022 तक अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में
x

फाइल फोटो

जांजगीर-चांपा: भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में 13 नवंबर 2022 से 22 नवंबर 2022 तक किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाईन पंजीयन दिनांक 05 अगस्त 2022 से 03 सितम्बर 2022 तक भारतीय थल सेना की वेबसाईटwww.joinindianarmy.gov.in में जाकर किया जा सकता है। अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को ऑनलाईन पंजीयन करना अनिवार्य है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस भर्ती रैली के माध्यम से सैनिक सामान्य ड्यटी, सैनिक लिपिक, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग, सैनिक टेªडमेन के पदों पर भर्ती की कार्यवाही कर जावेगी। सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसी प्रकार सैनिक लिपिक पद के लिए कला, वाणिज्य अथवा विज्ञान में 12वीं कक्षा 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए भारतीय थल सेना की वेबसाईटwww.joinindianarmy.gov.in का अवलोकन कर सकते है एवं जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क कर सकते है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story