CG-DPR

कलेक्टर के बयान के बाद तथा ओएसडी से आश्वासन मिलने पर निर्णय लिया गया वापस

jantaserishta.com
1 Sept 2022 10:18 AM IST
कलेक्टर के बयान के बाद तथा ओएसडी से आश्वासन मिलने पर निर्णय लिया गया वापस
x
राजनांदगांव: जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर द्वारा मानपुर में कार्यालय खोलने की मांग को लेकर 31 अगस्त एवं 1 सितंबर को अनिश्चितकालीन बंद तथा 2 सितंबर को चक्काजाम का आव्हान किया गया था। व्यापारिक संघ के सदस्य श्री विकास जैन ने बताया कि कलेक्टर श्री डोमन सिंह द्वारा जानकारी एवं बयान देने के बाद कि आने वाले समय में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी चर्चा कर शेष विभागों के कार्यालयों के लिए स्थान निर्धारित करेंगे। शासन जिले के समग्र एवं समुचित विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। साथ ही मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के ओएसडी श्री एस जयवर्धन को ज्ञापन देने के बाद आश्वासन मिलने पर जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर द्वारा अनिश्चतकालीन बंद एवं चक्काजाम करने के निर्णय को वापस ले लिया है। जिला निर्माण संयुक्त मोर्चा मानपुर के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि वे नवनिर्मित जिले के कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शासन- प्रशासन का सहयोग करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story