- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- ग्राम घोठला छोटे के...
CG-DPR
ग्राम घोठला छोटे के भू-अर्जन प्रकरण में प्रभावित कृषकों को मिला मुआवजा
jantaserishta.com
11 Jan 2023 8:50 AM IST

x
सारंगढ़-बिलाईगढ़: साराडीह बैराज अंतर्गत ग्राम घोठला छोटे के पंचायत भवन में पूरक भू-अर्जन प्रकरण में प्रभावित कृषकों को मुआवजा राशि का वितरण किए जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में ग्राम घोठला छोटे के कुल 23 कृषकों को भू-अर्जन की राशि लगभग 51 लाख 76 हजार 497 रुपए की राशि चेक के माध्यम से वितरित किया गया। उक्त शिविर में वृद्ध, नि:शक्त हितग्राहियों को उनके गांव में ही जाकर मुआवजा राशि का वितरण किया गया। इसके साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ मोनिका वर्मा द्वारा ग्राम घोठला छोटे शिविर आयोजन के दौरान स्थानीय जन समूह से मुलाकात कर ग्राम की आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी लिया गया एवं संबंधित विभागों को समस्याओं के निदान हेतु निर्देशित किया गया। शिविर के माध्यम से लाभान्वित कृषकों को गांव में ही मुआवजा राशि का चेक प्राप्त होने से उनमें अपार हर्ष एवं खुशी व्याप्त है। उक्त शिविर में ग्राम पंचायत घोठला छोटे के सरपंच, सचिव एवं कोटवार ने समन्वय स्थापित कर इस शिविर को सफल बनाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





