CG-DPR

लाटरी के माध्यम से होगा आत्मानंद स्कूल में छात्रों का प्रवेश, पारदर्शिता हेतु संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टरों की लगाई ड्यूटी

jantaserishta.com
12 May 2022 4:02 AM GMT
लाटरी के माध्यम से होगा आत्मानंद स्कूल में छात्रों का प्रवेश, पारदर्शिता हेतु संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टरों की लगाई ड्यूटी
x

बलौदाबाजार: जिले में संचालित छहः स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2022-23 के प्रवेश हेतु ऑन लाईन आवेदनों के पात्र आवेदकों के प्रवेश हेतु लाटरी प्रक्रिया 13 मई 2022 को प्रातः 11 बजे निर्धारित किया गया है। उक्त कार्य के निष्पक्ष एवं पारदर्शिता हेतु कलेक्टर डोमन सिंह ने संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टरों की नामजत ड्यूटी लगायी है। उक्त अधिकारीयों की उपस्थिति में लाटरी की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। जिसके तहत बलौदाबाजार में संयुक्त कलेक्टर योगिता देवांगन, सिमगा में संयुक्त कलेक्टर बजरंग दुबे, कसडोल में एसडीएम अनुपम तिवारी, बिलाईगढ़ में एसडीएम के.एल. सोरी, पलारी में डिप्टी कलेक्टर श्यामा पटेल, भाटापारा में डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा ड्यूटी लगायी है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story