CG-DPR

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विकासखंड लोहण्डीगुड़ा में 10 विकास कार्य हेतु 39 लाख 67 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति

jantaserishta.com
8 Sept 2022 11:41 AM IST
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विकासखंड लोहण्डीगुड़ा में 10 विकास कार्य हेतु 39 लाख 67 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति
x
जगदलपुर: कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त वित्तीय अधिकार का प्रयोग करते हुए बस्तर सांसद श्री दीपक बैज के द्वारा अनुशंसित एवं अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग लोहण्डीगुड़ा, जिला बस्तर द्वारा प्रदत्त तकनीकी स्वीकृति के आधार पर विकासखंड लोहण्डीगुड़ा में 10 विकास कार्य हेतु 39 लाख 67 हजार रूपए के लिए क्रियान्वयन ऐजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा को नियुक्त करते हुए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया है।
इन विकास कार्यों में लोहण्डीगुडा में ग्राम पंचायत तारागांव में पुलिया निर्माण कार्य पदमपारा से सोलापारा पहुंच मार्ग पर 1.5मी. 01 नग, ग्राम पंचायत बड़ांजी-01 में पुलिया निर्माण कार्य सल्फीपदर पहुंच मार्ग पर 1.5मी. 01 नग, ग्राम पंचायत तोयर में पुलिया निर्माण कार्य जड़ीगुड़ा मार्ग पर 1.5मी 01 नग, ग्राम पंचायत चंदेला में पुलिया निर्माण कार्य तिलियाभटा पारा पहुंच मार्ग पर 1.5मी. 01 नग, ग्राम पंचायत कुथर में पुलिया निर्माण कार्य वण्डोपारा पहुंच मार्ग पर 1.5मी. 01 नग, ग्राम पंचायत पारापुर में पुलिया निर्माण कार्य गुडीपारा पहुंच मार्ग पर 1.5मी. 01 नग, ग्राम पंचायत मिचनार-01 में पुलिया निर्माण कार्य कुम्हारपारा से नाला रोड पहुंच मार्ग पर 1.5मी. 01 नग, ग्राम पंचायत बिन्त में पुलिया निर्माण कार्य लिमउपदपारा पहुंच मार्ग पर 1.5मी. 01 नग, ग्राम पंचायत गढ़िया में जिम सामग्री प्रदाय कार्य और ग्राम पंचायत बदरेंगा सी.सी. सड़क निर्माण कार्य खासपारा में 200मी. के कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story