CG-DPR

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विकासखंड तोकापाल में 6 विकास कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति

jantaserishta.com
8 Sept 2022 11:43 AM IST
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विकासखंड तोकापाल में 6 विकास कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति
x
जगदलपुर: कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त वित्तीय अधिकार का प्रयोग करते हुए बस्तर सांसद श्री दीपक बैज के द्वारा अनुशंसित एवं अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग तोकापाल, जिला बस्तर द्वारा प्रदत्त तकनीकी स्वीकृति के आधार पर विकासखंड तोकापाल में 06 विकास कार्य हेतु 30 लाख 09 हजार रूपए के लिए क्रियान्वयन ऐजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तोकापाल को नियुक्त करते हुए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया है।
इन विकास कार्यों में ग्राम पंचायत टाहेकापाल में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य सोनमती घर से फोटका घर तक 200मी., ग्राम पंचायत कलेपाल में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य जबरन बोरींग से मुन्ना घर तक 250 मी., ग्राम पंचायत घटधनोरा में नाली निार्माण कार्य पटेलपारा से स्कूल पारा पुलिया तक 330 मी., ग्राम पंचायत पलवा में नाली निर्माण कार्य भाटागुड़ा से स्कूल तालाब से पूरसतह घर तक 100मी., ग्राम पंचायत छापरभानपुरी-02 में पुलिया निर्माण कार्य लिमजांडी गांधी घर पहुंच मार्ग पर 1.5मी. 01 नग और ग्राम पंचायत केशलूर में पानी टैंकर प्रदाय कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story