CG-DPR

राजस्व ग्राम एटमेटा के अभिलेख निर्माण की कार्रवाई की जा रही

jantaserishta.com
30 Sept 2022 11:16 AM IST
राजस्व ग्राम एटमेटा के अभिलेख निर्माण की कार्रवाई की जा रही
x
राजनांदगांव: छुरिया तहसील अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल कल्लूबंजारी के पटवारी हल्का नंबर 29 के राजस्व ग्राम एटमेटा के अभिलेख निर्माण की कार्रवाई की जा रही है। ग्राम एटमेटा का अधिकार अभिलेख, खसरा पांचसाला, निस्तार पत्रक एवं नक्शा तैयार कर लिया गया है। जिसका प्रारंभिक प्रकाशन 28 सितम्बर 2022 को ग्राम एटमेटा में कर दिया गया है। जिसका निरीक्षण तहसीलदार छुरिया के न्यायालय में कार्यालयीन दिवस एवं समय में किया जा सकता है। यदि अभिलेख में की गई प्रविष्टि के संबंध में आपत्ति होने पर 13 अक्टूबर 2022 तक प्राधिकृत अधिकारी एवं तहसीलदार छुरिया के समक्ष उपस्थित होकर अथवा तहसील द्वारा नियुक्त कर्मचारी को दस्तावेज सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा आपत्ति प्रस्तुत नहीं होने पर अभिलेख में की गई प्रविष्टि स्वीकार कर ली जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story