- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- भू-अर्जन मुआवजा राशि...
CG-DPR
भू-अर्जन मुआवजा राशि वितरण शिविर में 46 भू-स्वामियों को लगभग 1.31 करोड़ रूपए वितरित
jantaserishta.com
13 Oct 2022 9:15 AM IST

x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में विभिन्न सिंचाई योजनाओं के लिए की गई भू-अर्जन के एवज में 46 भू-स्वामियों को 1 करोड़ 30 लाख 94 हजार 418 रूपए की राशि वितरित की गई है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं भू-अर्जन अधिकारी पेंड्रारोड श्री पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि इस महीने ग्राम पंचायत भवन जोगीसार में 6 अक्टूबर को, ग्राम पंचायत भवन बढ़ावनडांड में 7 एवं 8 अक्टूबर और ग्राम पंचायत भवन टेंगाडंाड में 10 अक्टूबर को आयोजित भू-अर्जन मुआवजा राशि वितरण शिविर में भू-स्वामियों को राशि वितरित की गई। उन्होने बताया कि हरदीपारा व्यपवर्तन योजना के नहर कार्य के तहत जोगीसार के 9 भू-स्वामियों को 13 लाख 5 हजार 963 रूपए, सोनकछार जलाशय योजना नहर कार्य के तहत बढ़ावनडाड के 30 भू-स्वामियों को 90 लाख 82 हजार 629 रूपए और सोनकछार जलाशय योजना नहर कार्य के तहत टेंगाडांड के 7 भू-स्वामियों को 27 लाख 5 हजार 826 रूपए वितरित किए गए है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





