CG-DPR

आंचल ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होकर जिले का नाम किया रोशन

jantaserishta.com
21 Jan 2023 9:48 AM IST
आंचल ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होकर जिले का नाम किया रोशन
x
अम्बिकापुर: सत्र 2021-22 के राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में कुमारी आँचल तिग्गा द्वारा बनाये गए एडजेस्टेबल स्टोव एंड गैस स्टैंड मॉडल को उत्कृष्ट स्थान मिला और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने गुरुवार को दुर्ग जिले के खालसा स्कूल में आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी व प्रतियोगिता कार्यक्रम में आंचल को प्रमाण पत्र प्रदान किया। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर अंचल ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आंचल की सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं आदर्श प्रतियोगिता दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई।
लखनपुर विकासखण्ड के पूर्व माध्यमिक शाला सिंगिटाना की छात्रा कुमारी आंचल तिग्गा ने राज्य स्तरीय प्रर्शनी में एडजेस्टेबल स्टोव एंड गैस स्टैंड के मॉडल को प्रदर्शित किया। इस मॉडल को उत्कृष्ट दर्जा देते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए राज्य के 22 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story