CG-DPR

महासमुंद कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 23 में आधार सेवा केन्द्र संचालित

jantaserishta.com
15 Sept 2022 10:28 AM IST
महासमुंद कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 23 में आधार सेवा केन्द्र संचालित
x
महासमुंद: जिला कलेक्ट्रेट महासमुन्द के कक्ष क्रमांक 23 में आधार सेवा केन्द्र एवं लोक सेवा केन्द्र (सी.एस.सी) संचालित है। आधार सेवा केन्द्र का संचालन कार्यालयीन दिवस एवं समय अनुसार किया जा रहा है। आधार सेवा केन्द्र में नवीन आधार पंजीयन, बायोमेट्रिक एवं डेमोग्राफिक अपडेशन के साथ-साथ सी.एस.सी. के अंतर्गत आने वाली सेवाओं का भी संचालन किया जा रहा है। केन्द्र में नवीन आधार पंजीयन, आधार अपडेट जैसे बायोमेट्रिक अपडेट, पता अपडेट, फोटो, नाम, लिंग, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आदि अपडेट किये जाएंगे। हितग्राहियों के आधार कार्ड डाउनलोड और कलर प्रिन्ट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में आधार सेवा केन्द्र के संचालन से महासमुन्द नगर एवं आस-पास के ग्रामवासियों को सुविधा प्राप्त हो रही है। जिले के दूरस्थ अंचल से जिला कार्यालय आने वाले लोगों को भी इस सुविधा से लाभ प्राप्त हो रहा है। लोग केन्द्र में आकर अपने आधार कार्ड संबंधित समस्याएं दूर कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story