- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल अनुसुईया उइके...
CG-DPR
राज्यपाल अनुसुईया उइके को जैजपुर को नवीन उपखण्ड बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया
jantaserishta.com
29 Sept 2022 8:11 AM IST

x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में नवीन जिला सक्ती के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केशव प्रसाद चंद्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर श्री चंद्रा ने राज्यपाल से जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के समस्याओं से अवगत कराया। श्री चंद्रा ने बताया कि सक्ती को नवीन जिला बनाया गया परंतु अनुभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का नवीन उपखण्ड जैजैपुर को नहीं बनाया गया है। इसलिए जैजैपुर तहसील के दूरस्थ गांवों के लोगों को मजबूरन अनुभाग मुख्यालय सक्ती जाना पड़ता है। इससे इन दूरस्थ गांव के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। श्री चंद्रा ने राज्यपाल सुश्री उइके को जैजैपुर को भी अनुभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का नवीन उपखण्ड बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल के अन्य सदस्य रमेश चंद्रा, महेंद्र चंद्रा, कमल भार्गव, महेश साहू, चेतन बंजारे आदि उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





