CG-DPR

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत डीपीआरसी भवन में सरपंचों का बैठक का हुआ आयोजन

jantaserishta.com
22 Sept 2022 10:33 AM IST
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत डीपीआरसी भवन में सरपंचों का बैठक का हुआ आयोजन
x
सूरजपुर: जिला सूरजपुर अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा) के तहत स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इसके तारतम्य में कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशानुसार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी के दिशा निर्देश में आज डीपीआरसी भवन में सरपंचों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने सामूहिक श्रमदान, पौधारोपण, जल स्त्रोतों के आसपास साफ सफाई इत्यादि चरणबद्ध तरीके से करने की समझाइश दी गई। साथ ही इस अवधि में सूखे और गीले कचरे को स्त्रोत पर ही सही निपटान, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने पर जुर्माना लगाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध तथा अभियान के बाद भी गांव में स्वच्छता बनाए रखने के संबध में ग्राम पंचायतों से बिंदुवार संकल्प पारित करने तथा कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला समन्वयक एसबीएम श्री दीपक साहू, जिला सलाहकार श्री संजय सिंह, सूरजपुर विकास खंड समन्वयक एसबीएम सुश्री सीमा चौबे और क्लस्टर समन्वयक सुश्री अनुजा चौबे उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story