CG-DPR

18 वर्ष से अधिक की 94 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके

jantaserishta.com
4 Oct 2022 9:49 AM IST
18 वर्ष से अधिक की 94 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा पांच करोड़ को पार कर गया है। कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेश भर में अब तक कुल पांच करोड़ दस हजार 332 टीके लगाए गए हैं। इनमें से दो करोड़ 24 लाख 49 हजार 317 टीके प्रथम डोज के रूप में, दो करोड़ दो लाख 65 हजार 722 द्वितीय डोज के रूप में और 72 लाख 95 हजार 293 टीके प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाए गए हैं। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक की 94 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। वहीं 15 वर्ष से 18 वर्ष के 62 प्रतिशत किशोरों को इसका दोनों टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश में 12 वर्ष से 14 वर्ष के 55 प्रतिशत बच्चों को भी इसकी दोनों खुराक दी जा चुकी है।
राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 85 लाख 13 हजार 230 नागरिकों, 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दस लाख 21 हजार 128 किशोरों और 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सात लाख 31 हजार 364 बच्चों को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। राज्य में 17 लाख 78 हजार 411 स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक के लोगों तथा 18 वर्ष से 59 वर्ष के 55 लाख 16 हजार 822 नागरिकों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जा चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story