- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- दोकड़ा के आस पास के 34...
CG-DPR
दोकड़ा के आस पास के 34 गांव के 8000 लोगों को सीधा लाभ मिल रहा
jantaserishta.com
26 Feb 2023 8:40 AM IST

x
जशपुरनगर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर प्रवास और भेंट मुलाकात के दौरान कांसाबेल विकासखंड के ग्रामीणों के लिए दोकड़ा में नया विधुत वितरण केन्द्र की मांग की गई थी। और मुख्यमंत्री ने लोगों की मांग पर और सुविधा के लिए दोकडा़ में नया विद्युत वितरण केन्द्र खोलने की मौके पर ही घोषणा की थी। जिस पर जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने सार्थक प्रयास करते हुए दोकड़ा में नया विद्युत वितरण केन्द्र अब शुरू हो गया है। अब लोगों को कांसाबेल विकासखंड जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं। ग्रामवासियों को 25 किलोमीटर का अब फासला तय नहीं करना पड़ता है।
नया विद्युत वितरण केन्द्र खुलने से दोकड़ा के आस पास के लगभग 34 गांव के 8000 लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले लोगों को बिजली बिल संबंधी सभी कामों के लिए कांसाबेल जाना पड़ता था और 25 किलोमीटर दूरी तय करने पड़ती थी। अब लोगों के सारे बिजली संबंधी काम दोकड़ा में आसानी से हो जा रहें हैं। केन्द्र में 6 कर्मचारी की भी व्यवस्था की गई है। अब लोगों की पैसे और समय की बचत हो रही है। ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





