CG-DPR

नारायणपुर में पूरे हर्षाेल्लास से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ

jantaserishta.com
16 Aug 2022 8:18 AM IST
नारायणपुर में पूरे हर्षाेल्लास से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ
x

रायपुर: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ नारायणपुर जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित खेल परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) श्री इन्द्रशाह मण्डावी ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाया गया। मुख्य अतिथि श्री मंडावी ने पुलिस अधीक्षक श्री सदानन्द कुमार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री देवेश धु्रव के साथ परेड का निरीक्षण करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। साथ ही एकता और अखंडता का संदेश देते रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान पर छोड़े गए। इसके साथ ही हर्ष फायर हुआ।

कार्यक्रम के दौरान लगातार बारिश में भी परेड में शामिल प्लाटूनों का हौसला कम नहीं हुआ। मुख्य समारोह में शहीदों के परिजनों को मुख्य अतिथि ने शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 72 लोगों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
मुख्य समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति श्याम वती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेंडी और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story