- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- 70 सिटी बस फिर से...

DEMO PIC
दुर्ग: जिले के प्रभारी व परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सिटी बस के संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में यातायात विभाग के अधिकारी, यूनियन ट्रांसपोर्ट के सदस्य व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनहित को देखते हुए सिटी बस का सफल संचालन कैसे किया जाए इस पर केंद्रित था। नगरीय क्षेत्रों में 70 सिटी बसों का चलना तय हआ है जिसके लिए विभाग के द्वारा टंेडर निकाला गया था, यह टेंडर रिलायंस टूर एंड टेªव्हलस को नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न रूटों के लिए प्राप्त हुआ है। इस बैठक में परिवहन मंत्री का स्पष्ट मत था कि आम नागरिकों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए, प्राइवेट बस संचालकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना। इसके लिए उन्होंने प्राइवेट बड़े व मिनी बस संचालकों से उनका मत जाना और उपस्थित सभी ट्रांसपोर्टर व संबंधित अधिकारियों की सहमति से निर्धारित रूट और क्षेत्र की परिधि सीमा में संशोधन किया। सिटी बस संचालन के लिए कुल 21 रूट निर्धारित किए गए थे। जिसमें आपसी समझौते के बाद रूट चार्ट की रिमैपिंग कर इन्हें 17 कर दिया गया और कुछ रूट में क्षेत्र की परिधि की सीमा में भी बदलाव किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





