- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- अपने कार्यक्षेत्र में...
अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 67 कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र

रायपुर: आजादी की 75वीं वर्षगांठ का अवसर और झमाझम होती बारिश के बीच भी स्वतंत्रता दिवस समारोह जिले में पूरे जोश और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन में उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद श्री राजवाड़े ने तिरंगे के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे एवं शान्ति के प्रतीक श्वेत कपोत आकाश में छोड़े। इस दौरान संचालक, सीजीएमएससी एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल भी शामिल रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





