- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- 8 पीड़ितों को 6 लाख...

x
अम्बिकापुर: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति ( अत्याचार अधिनियम )1989 एवं नियम 1995 के तहत राहत योजनान्तर्गत 8 प्रकरणों में 6 लाख 25 हजार रुपये सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। इनमें से 6 प्रकरणों में प्रत्येक को 75 हजार रुपये के मान से कुल 4 लाख 50 हजार, एक प्रकरण में 1 लाख 25 हजार तथा एक अन्य प्रकरण में 25 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। 7 प्रकरण अनुसूचित जनजाति श्रेणी के तथा 1 प्रकरण अनुसूचित जाति श्रेणी का है। अपर कलेक्टर श्री ए.एल. ध्रुव की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में सभी संबंधितों को सूचना देकर राशि प्रदाय करने कहा गया है।
बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के अजाक थाना में लंबित 17 प्रकरण का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





