CG-DPR

मनरेगा अंतर्गत 55 लाख 20 हजार के काम स्वीकृत

jantaserishta.com
5 Oct 2022 10:33 AM IST
मनरेगा अंतर्गत 55 लाख 20 हजार के काम स्वीकृत
x
नारायणपुर: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव ने जिले के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु महात्मा गांधी नरेगा सिक्योर सॉफ्टवेयर के माध्यम से नारायणपुर जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत बागडांेगरी, बाकुलवाही, बावड़ी, गोंगला, बेनूर, बिंजली, बोरण्ड, चमेली, दण्डवन, देवगांव, एड़का, गढ़बेंगाल, हलामीमुंजमेटा, करलखा, करमरी, मढ़ोनार, मातला, नाउंमुझमेटा, रेमावण्ड, सुलेंगा गुरिया, टिमनार और तोयनार में डबरी निर्माण, पशु शेड निर्माण, मुर्गी शेड निर्माण और बकरी शेड निर्माण हेतु 55 लाख 20 हजार के रोजगार मूलक कार्य स्वीकृत किये है। उक्त कार्याे को पूर्ण करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्माण कार्याे को योजनाओं का प्रावधानों एवं नियमों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गये है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story