CG-DPR
नक्सल प्रभावित ग्राम कोहकामेटा में 53वीं सिविक एक्शन कार्यक्रम
jantaserishta.com
20 Jan 2023 9:41 AM IST

x
नारायणपुर: 53वीं बटालियन आईटीबीपी के कमांडेंट अमित भाटी के मार्गदर्शन में जिला नारायणपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 53वीं वाहिनी की कोहकामेटा द्वारा उप सेनानी श्री आयुश दीपक, सहायक सेनानी श्री निवास कुमार की उपस्थिति में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को आवश्यक घरेलु सामान के साथ-साथ जरूरतमंदो को निशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम कोहकामेटा के अतिरिक्त गाड़ावाही, कोडेनार, किहकाड़, झारावाही, ईरकभट्टी एवं कानागांव आदि गांवों के ग्रामीणों को दैनिक इस्तेमाल में आने वाले बर्तन, कपड़े, आदि सामग्री एवं निशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि 53वीं बटालियन आईटीबीपी के जवान क्षेत्र में नक्सल अभियान के साथ-साथ सुदूर अंचल के गरीब एवं जरुरतमंद लोगो की तत्परता से मदद कर रहें है एवं क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हेतु प्रतिबद्ध है। सेनानी श्री अमित भाटी द्वारा युवाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों से नागरिक कर्तव्यों का पालन करने एवं हिंसा के प्रति आकर्शित ना होकर देश की मुख्यधारा में शामिल हो कर राश्ट्र के विकास में अपना योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





