CG-DPR

खेलकूद कार्यक्रम में तीनों विकासखंड से 52 बच्चों ने लिया भाग

jantaserishta.com
4 Dec 2022 9:28 AM IST
खेलकूद कार्यक्रम में तीनों विकासखंड से 52 बच्चों ने लिया भाग
x
मोहला: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय मोहला के हाई स्कूल मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांगजन खेलकूद का आयोजन किया गया। सरपंच श्रीमती सरस्वती ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न विधाओं में अपना जौहर दिखाया। खेलकूद कार्यक्रम में मटका फोड़, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, गोला फेंक कुर्सी दौड़, निम्बू चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़ आयोजित किया गया। जनपद सीईओ श्री गोपाल सिंह ने दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कहा आप सभी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में निरंतर प्रगति करिए।
खेलकूद कार्यक्रम में तीनों विकासखंड से 52 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें मोहला- 20, मानपुर-12 और अम्बागढ़ चौकी से 20 थे। नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत श्रीमती गंगेश्वरी भारद्वाज संग श्री चुम्मन भारद्वाज, श्री गोविंदा सिन्हा संग श्रीमती शैलेन्द्री सिन्हा, श्री चंद्रकुमार संग श्रीमती द्रोपदी, श्री विकास कुमार कौशिक संग श्रीमती दिनेश्वरी कडिय़ाम का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के श्री बीके बघेल, दिव्यांगजन के पालक, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story