CG-DPR

50 लीटर महुआ शराब जप्त

jantaserishta.com
20 Aug 2022 10:03 AM IST
50 लीटर महुआ शराब जप्त
x

उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी अमला द्वारा गस्त के दौरान आमाबेड़ा से कांकेर मार्ग पर नवगांव भावगीर पूल के पास सवारी वाहन में मदिरा परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर वाहन की चेकिंग की गई, जिसमें आरोपी सुखबाई जैन पति विशाल निवासी चिखली थाना आमाबेड़ा के कब्जे से 20 लीटर एवं आसाम बाई पति नावलूराम निवासी तुमसानार थाना आमाबेड़ा के कब्जे से 15 लीटर और कामिता बाई पति रामजैन निवासी तुमसानार थाना आमाबेड़ा के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त किया गया, इस प्रकार 50 लीटर महुआ शराब जब्त कर प्रकरण कायम किये गये। अभियुक्तो के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59क के तहत प्रकरण दर्ज कर रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक श्रीमती प्रदुद्यम नेताम एवं आरक्षक संदीप सहारे, उत्तम नाग, कादर ष्षरीफ, षिव प्रसाद सिन्हा, रामेष्वर मण्डावी, भरतसिंह वट्टी इत्यादि शामिल थे।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story