CG-DPR

वाहनों की समुचित पार्किंग हेतु 5 स्थान निर्धारित

jantaserishta.com
28 Feb 2023 8:34 AM IST
वाहनों की समुचित पार्किंग हेतु 5 स्थान निर्धारित
x
कोण्डागांव: कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार 28 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले कोण्डागांव वार्षिक मेले में बेहतर आवागमन एवं वाहनों के पार्किंग के लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा रूट चार्ट जारी किया गया है। इस रूट चार्ट के अनुसार कोण्डागांव एनएच 30 में केशकाल, फरसगांव, माकड़ी एवं नारायणपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए ’’सरदार पेट्रोल पंप के पास’’ तथा मर्दापाल, बनियागांव, दहीकोंगा एवं घोड़ागांव की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए ’’चैपाटी मैदान’’ एवं बड़ेकनेरा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए ’’डीएनके ग्राउंड’’ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही शहर के वाहनों के लिए पुराना पुलिस लाइन रोड ’’मंडी ग्राउंड’’ एवं वीआईपी वाहनों के लिए स्टेडियम रोड ’’तीरंदाजी मैदान’’ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
मेला देखने आने वाले सभी ग्रामीणों एवं नागरिकों से आग्रह किया गया है कि कृपया दिए गए पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क करें ताकि यातायात में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था एवं जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और शांतिपूर्ण ढंग से मेले का आनंद ले सके। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन कर प्रशासन को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story