CG-DPR
विभिन्न ग्रामों में आयोजित राजस्व शिविर में 455 प्रकरण हुए निराकृत
jantaserishta.com
30 Nov 2022 8:17 AM IST

x
मुंगेली: कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले के सभी तहसीलों के विभिन्न ग्रामों में 28 नवम्बर से राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजस्व अमलों द्वारा शिविर में प्राप्त प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर आमजनों को राहत पहुॅचाई जा रही है। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि राजस्व शिविर के दूसरे दिन आज ग्राम भस्करा, रहंगी, तेलीखाम्ही, डिंडौरी, कारीडोंगरी, खपरीकला, सिलतरा, सेंदरी, मुण्डादेवरी, मोहभट्ठा, देवरी, कपुवा, सोढ़ी (नि), पुछेली, किरना और डिघोरा सहित अन्य ग्रामों मंे राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। जहाॅ फौती, नामांतरण, सीमांकन, किसान-किताब, धान खरीदी से संबंधित रकबा संशोधन, आय, जाति, निवास, आर.बी.सी. 6-4, डिजिटल हस्ताक्षर, अभिलेख में त्रुटि सुधार आदि के 493 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें से 455 प्रकरण का मौके पर ही निराकरण किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





