CG-DPR

40 कृषक शैक्षणिक प्रशिक्षण भ्रमण पर हुए भुवनेश्वर रवाना

jantaserishta.com
22 Sept 2022 11:21 AM IST
40 कृषक शैक्षणिक प्रशिक्षण भ्रमण पर हुए भुवनेश्वर रवाना
x
गरियाबंद: प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना अंतर्गत जलग्रहण घटक के तहत जिला गरियाबंद से टोनही नाला जलग्रहण परियोजना गरियाबंद एवं खडकानाला जलग्रहण परियोजना देवभोग के 40 प्रशिक्षणार्थी कृषक शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण हेतु 21 सितम्बर को जिला मुख्यालय गरियाबंद से भुवनेश्वर रवाना हुए। सहायक संचालक कृषि श्री नरसिंह ध्रुव नेतृत्व में प्रशिक्षणार्थी कृषकों के दल को जिला पंचायत कृषि स्थाई समिति के सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम और उप संचालक कृषि श्री संदीप कुमार भोई ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया। इस दौरान सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम द्वारा सभी 40 प्रशिक्षणार्थियों को शुभकमनाये देते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्नत तकनीकियों को अपने अपने जलग्रहण क्षेत्र में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों को उन्नत तकनीकियों और कृषि संबंधी नई खोज से अवगत कराने हेतु समय-समय पर कृषक प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक भ्रमण कराया जाना चाहिए। उप संचालक कृषि श्री संदीप कुमार भोई द्वारा बताया गया कि जिले में दो नई जलग्रहण परियोजना विकासखंड गरियाबंद एवं विकासखंड देवभोग में संचालित है जिसके प्रथम चरण में जलग्रहण समितियों के अध्यक्ष एवं किसानों का प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण घटक है, जिसके तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की संस्थान भारतीय जल प्रबंधन संस्थान भुवनेश्वर में 22 से 24 सितम्बर 2022 तक तीन दिवसीय जलग्रहण क्षेत्र में जल संचयन एवं जल प्रबंधन तथा मृदा संरक्षण विषय पर राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा भुवनेश्वर के जलग्रहण क्षेत्र में भ्रमण करवा कर वहा पर अपनाई जा रही मृदा एवं जल संरक्षण गतिविधियों एवं संरचनाओं का अवलोकन करेंगे तथा जल प्रबंधन संस्थान में किये जा रहे नई खोज एवं तकनीकियों का वहा के वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को अनुसंधान केन्द्र में अवगत कराया जायेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story