- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा...
CG-DPR
लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा के 39 स्टूडेंट्स को मिला रोजगार
jantaserishta.com
21 Oct 2022 9:43 AM IST

x
सुकमा: जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में संचालित प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन स्किलिंग कार्यक्रम के तहत इलेक्ट्रिकल व हॉस्पिटैलिटी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षणार्थियों को 2 माह का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पश्चात इलेक्ट्रिकल व हॉस्पिटैलिटी से कुल 39 स्टूडेंट्स का रोजगार के लिए प्लेसमेंट हुआ है। इलेक्ट्रिकल स्टूडेंट्स का इलेक्ट्रिकल कंस्ट्रक्शन जगदलपुर, नारायणपुर और कोण्डागांव में प्लेसमेंट हुआ है। वहीं हॉस्पिटैलिटी स्टूडेंट्स का विशाखापट्टनम, राजमुंद्री में प्लेसमेंट हुआ है। प्लेसमेंट पाने वाले सभी स्टूडेंट्स को सहायक संचालक डोनेश साहू द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





