CG-DPR

शिक्षक पात्रता परीक्षा में 37243 अभ्यर्थी हुए शामिल

jantaserishta.com
19 Sept 2022 10:39 AM IST
शिक्षक पात्रता परीक्षा में 37243 अभ्यर्थी हुए शामिल
x
अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार 18 सितम्बर 2022 को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में 37 हजार 243 अभ्यर्थी शामिल हुए वही 15 हजार 808 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 53 हजार 51 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखा गया था जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।
परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री जेआर सतरंज ने बताया कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो पाली में आयोजित परीक्षा में 37 हजार 243 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रथम पाली में 20071 एवं द्वितीय पाली में 17172 उपस्थित हुए जबकि अनुपस्थित प्रथम पाली में 8हजार 384 एवं द्वितीय पाली में 7 हजार 424 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली के लिए 28 हजार 455 तथा द्वितीय पाली के लिए 24 हजार 596 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था। परीक्षा केंद्र अम्बिकापुर के अलावा दरिमा, केशवपुर, सकालो, सोहगा, लोधिमा, लखनपुर, लहपटरा, लुण्ड्रा, रघुनाथपुर, बटवाही, बतौली एवं उदयपुर में भी बनाया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story