CG-DPR

विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 36 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत

jantaserishta.com
25 Jan 2023 8:43 AM IST
विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 36 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत
x
उत्तर बस्तर कांकेर: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के मार्गदर्शिका में निहित निर्देशों एवं प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ के विधायक श्री अनूप नाग की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्य हेतु 36 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड अंतागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मातला 'ब' के बुढ़ाखरसई में देवस्थल के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख रूपये, ग्राम पंचायत गवाड़ी में बड़े जोड़ियन परगना के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रूपये, ग्राम पंचायत फुफगांव के भर्रीटोला में बिरकुंवर रोड के पास रंगमंच निर्माण के लिए 03 लाख रूपये, ग्राम पंचायत आमाबेड़ा के सोड़े यादवपारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 03 लाख रूपये, ग्राम पंचायत अंतागढ़ कोटवारपारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 03 लाख रूपये, वार्ड क्रमांक 10 अंतागढ़ में रंगमंच निर्माण हेतु 02 लाख रूपये, ग्राम पंचायत कानागांव में मेन रोड रोड से अजय घर तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 03 लाख रूपये, ग्राम पंचायत भैंसगांव में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रूपये, ग्राम पंचायत अमोड़ी के आमाकोट में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 05 लाख रूपये और ग्राम पंचायत कानागांव के किरकेपराली में रंगमंच निर्माण के लिए 02 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत किया गया है। उक्त निर्माण कार्यों के लिए जनपद पंचायत अंतागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story