- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- इंडियन रेडक्रॉस...
CG-DPR
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा फर्स्ट-एड पर 3 दिनों का प्रशिक्षण आयोजित
jantaserishta.com
8 March 2023 8:25 AM IST

x
रायपुर: इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ द्वारा विमानतल कर्मियों के लिए फर्स्ट-एड (प्राथमिक सहायता) पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। रायपुर के स्वामी विवेकानन्द विमानतल पर 2 मार्च से 4 मार्च तक इसका आयोजन किया गया था। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल ने प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण में पहुंचकर प्रशिक्षु कर्मियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें प्रोत्साहित किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना कहीं भी, कभी भी हो सकती है। हर व्यक्ति को फर्स्ट-एड की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घायलों की जान बचाना मानवता का कार्य है। रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आगे भी इस तरह के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। श्री बालमुकुंद दुबे द्वारा विमानतल कर्मियों को फर्स्ट-एड का प्रशिक्षण दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





