- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- 29वी वाहिनी, आईटीबीपी...
CG-DPR
29वी वाहिनी, आईटीबीपी ने किया सिविक एक्शन प्रोग्राम
jantaserishta.com
29 Oct 2022 10:32 AM IST

x
नारायणपुर: जिला नारायणपुर स्थित 29वी वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल कैम्प फरसगॉव में बीते दिन 27 अक्टूबर को श्री समर बहादुर सिंह, सेनानी 29वीं वाहिनी के दिशा निर्देशन में श्री बेगराज मीणा (उप-सेनानी), श्री मृणाल ई पी सहायक सेनानी के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसके तहत एडंगपाल, गोटाबेनुर, गोंगला, कोडोली, हिकोनार के 200 ग्रामवासियों को बर्तन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उप-सेनानी श्री बेगराज मीणा द्वारा सभी ग्रामवासियों को बच्चों की पढाई, फौज में भर्ती एवं विभिन्न सरकारी नौकरी में आवेदन करने हेतु प्रेरित किया। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल 29 वी वाहिनी विगत वर्षाे से जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात है। आईटीबीपी द्वारा प्रत्येक वर्ष सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जाता रहता है। सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंत में ग्रामवासियों ने भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल 29 वी वाहिनी की प्रशन्सा की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





