CG-DPR

जिला प्रशासन की पहल पर 28 युवाओं को मिला रोजगार

jantaserishta.com
13 Aug 2022 11:03 AM IST
जिला प्रशासन की पहल पर 28 युवाओं को मिला रोजगार
x

मुंगेली: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के युवाओं के रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने जिला प्रशासन द्वारा हर संभव पहल किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के 28 युवाओं को ''सशक्त युवा सशक्त मुंगेली'' आकांक्षा प्लेटफॉर्म के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा रोजगार से जोड़ने कार्य किया गया है। इन 28 युवाओं में अर्जुन दुबे, सुमित, सूरज साहू, सूरजजीत, गौतम, श्याम, जित्तू यादव, डोमेश्वर, नितिश, उदीप, मनोज, उत्तम, गौरव मिश्रा, कुलदीप कुमार, आशुतोष, वंशिता शर्मा, योगश्वरी जायसवाल, साफिया नंद, किरन सिंह, राहुल टंडन, सीमा टंडन, कल्याणी सिंह, नीलम गुप्ता, कुनाल कमलसेन, अलिसा जॉन, पिताम्बर, तुलसीराम और डायमंड बंजारे शामिल हैं। रोजगार मिलने के पश्चात इन युवाओं ने आज जिला कलेक्टोरेट पहंुचकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान श्री अर्जुन दुबे, मनोज टंडन, गौतम और जित्तू यादव ने बताया कि वे लोग रोजगार के लिए काफी प्रयासरत थे, फिर भी कहीं रोजगार नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच उन्हें आकांक्षा प्लेटफार्म के बारे में जानकारी मिली फिर फार्म भरने से लेकर सम्पूर्ण प्रक्रिया के उपरांत जिला प्रशासन की पहल से रोजगार प्राप्त हो गया है। इससे अब वे और उनके परिवार के लोग काफी खुश हैं। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ऑनलाईन आकांक्षा प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया गया है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से जिला प्रशासन युवाओं और निजी संस्थाओं के मध्य सेतू का कार्य कर रहा है व जिले के युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदाय कर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत और जिला रोजगार अधिकारी श्री व्ही. के. केडिया उपस्थित थे।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story