CG-DPR

बगदर्री शिविर में 26 आवेदनों का मिल गया निराकरण

jantaserishta.com
13 March 2023 8:52 AM IST
बगदर्री शिविर में 26 आवेदनों का मिल गया निराकरण
x
अम्बिकापुर: लखनपुर जनपद के ग्राम पंचायत बगदर्री में शनिवार को विकासखंड स्तरीय जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के विभिन्न समस्या व शिकायत से सम्बंधित 26 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जिन आवेदनों का निराकरण शिविर में नहीं हो पाया उन्हें सम्बंधित विभागों को शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बगदर्री शिविर में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 33 समस्या एवं 8 शिकायत से सम्बंधित थे। आवेदनों के निराकरण के साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी अधिकारियां के द्वारा दी गई।
ज्ञातव्य है कि समस्या का समाधान गांव में ही करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत एवं विकास खंड स्तर पर जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में जनपद उपाध्यक्ष श्री अमित सिंहदेव, जनपद सीईओ श्री वेदप्रकाश पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story