- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री कन्या...
CG-DPR
मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 250 बेटियों के हाथ हुए पीले
jantaserishta.com
14 Feb 2023 8:12 AM IST

x
रायपुर: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा के खेल मैदान कुम्हाररास में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस आयोजन में शादी के पवित्र बंधन में बंधे 250 जोड़ो को आशीर्वाद दिया और सभी के सफल एवं स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर मंत्री श्री कवासी लखमा ने वर-वधु को आशीष देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा खासकर गरीब बेटियों की शादी के लिए किए गए अनुकरणीय पहल के तहत यह सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना से माता पिता अनावश्यक खर्चें के बोझ से बच जाते हैं। इससे गरीब परिवारों को बड़ी मदद मिलती है। मंत्री श्री कवासी लखमा ने सभी नवविवाहित जोड़ों को 1-1 हजार का चेक और विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।
इस अवसर पर सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजू साहू, कलेक्टर श्री हरिस. एस सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण एवं वर-वधु के परिजन मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





