CG-DPR

20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त

jantaserishta.com
17 Oct 2022 4:52 PM IST
20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त
x
उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त पखांजूर के अमले द्वारा आज अवैध शराब विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही की गई। आरोपी ललित कुमार बेसरा पिता असडूराम बेसरा निवासी बाजार पारा प्रतापपुर थाना प्रतापपुर के रिहायशी मकान से 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर छतीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश एवं स्टाफ़ रंजीत सरदार व सोहनलाल मरकाम शामिल रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story