- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बलरामपुर-रामानुजगंज...
CG-DPR
बलरामपुर-रामानुजगंज में दो सिंचाई परियोजनाओं के लिए 20 करोड़ रूपये स्वीकृत
jantaserishta.com
27 Sept 2022 9:34 AM IST

x
रायपुर: राज्य सरकार ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड शंकरगढ़ के पोंड़ी व्यपवर्तन योजना और करासी जलाशय योजना के लिए कुल 19 करोड़ 95 लाख 9 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। दोनों कार्यों के लिए जल संसाधन विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। इन कार्यों के पूर्ण हो जाने से करीब 700 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
जारी प्रशासकीय स्वीकृति के अनुसार पोंड़ी जलाशय के लिए 6 करोड़ 33 लाख 36 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस व्यपवर्तन योजना से कुल 270 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार करासी जलाशय योजना के लिए 13 करोड़ 60 लाख 54 हजार रूपये की मंजूरी दी गई है। इस जलाशय से कुल 430 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





