- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्रधानमंत्री द्वारा...
CG-DPR
प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पे चर्चा लाइव कार्यक्रम में जीपीएम जिले से जुड़े 16 हजार 292 स्कूली बच्चे
jantaserishta.com
28 Jan 2023 11:52 AM IST

x
DEMO PIC
गौरेला पेंड्रा मरवाही: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा ताल कटोरा स्टेडियम नई दिल्ली से प्रसारित परीक्षा पे चर्चा लाइव कार्यक्रम में जीपीएम जिले के सभी 105 शासकीय-अशासकीय हाई स्कूलों एवं हाॅयर सेकेण्डरी स्कूलों में टीवी, रेडियो, कम्प्यूटर, लैपटाॅप एवं प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से 16 हजार 292 स्कूली बच्चे जुड़े।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन के चंद्रा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के संबंध में प्रधानमंत्री द्वारा देश की स्कूली बच्चों से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में 40 बच्चे शामिल हुए। इनमें सेजेस सेमरा से 15, सेजेस पेंड्रा से 10, मल्टी पर्पस पेंड्रा से 5, हाॅयर सेकेंडरी स्कूल टीकरकला से 10 बच्चे शामिल है। इन्हें मिलाकर जिले भर में 16 हजार 292 बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रा एवं सेजेस सेमरा के प्राचार्य श्री एन के तिवारी ने बच्चों से प्रतिक्रिया ली। इस अवसर पर शिक्षक श्री लखन लाल जाटवर, श्री मुकेश कोरी, श्री बाल मुकुंद अग्रवाल सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





