CG-DPR

तमनार एवं सारंगढ़ ब्लॉक से 15 प्रतिभागियों को 3 माह के लिए नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु भेजा गया रायपुर

jantaserishta.com
27 Dec 2022 10:36 AM IST
तमनार एवं सारंगढ़ ब्लॉक से 15 प्रतिभागियों को 3 माह के लिए नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु भेजा गया रायपुर
x
रायगढ़: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत जिले के 15 प्रतिभागियों को परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी मां सरस्वती एजुकेशन ट्रस्ट आरंग, रायपुर के द्वारा प्रतिभागियों को नि:शुल्क आवासीय रिटेल ट्रेंड के संबंध में प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है। उत्कर्ष मिशन के तहत देश के 10 राज्यों में से 10 जिला का चयन किया जाना है जिनमें से एक राज्य हमारा प्रदेश है। प्रदेश से रायगढ़ जिले का चयन किया गया है। उत्कर्ष योजना अंतर्गत 2 वर्ष के भीतर 100 प्रतिशत महिलाओं को समूह से जोडऩा और सीआईएफ की राशि प्रदान करना तथा मांग अनुसार आजीविका हेतु कौशल प्रदान करना है। इसी के तहत आज जिले के तमनार एवं सारंगढ़ ब्लॉक से 15 प्रतिभागियों को 3 माह के लिए नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु रायपुर भेजा गया है। इस अवसर पर सीईओ श्री मिश्रा ने प्रतिभागियों को स्वर्णिम भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story