- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- अंतर्जातीय विवाह करने...
CG-DPR
अंतर्जातीय विवाह करने वाले 8 दम्पत्तियों को 14 लाख 45 हजार रूपये का चेक वितरित
jantaserishta.com
12 Nov 2022 8:59 AM IST

x
गरियाबंद: राज्य शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 8 दम्पतियों को 14 लाख 45 हजार 376 रूपये का चेक वितरित किया गया। राज्योत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल ने अपने कर कमलों से दम्पत्तियों को राशि का चेक प्रदान किया। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री बद्रीश सुखदेवे ने बताया कि अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत हितग्राही क्रमशः मोहित कुमार देवदास/पदमनी ग्राम फोलकर्रा, एकानंद बंजारे/हिमांशी ग्राम पोखरा, धनसाय नागेश/उषा सेन ग्राम नवापारा, घनश्याम भारती/सुरेखा निर्मलकर ग्राम आमदी, दिलीप बंजारे/पूजा सिन्हा ग्राम बकली, तिजाउ राम जगने/मुन्नी विश्वकर्मा ग्राम श्यामनगर, गोपचंद मांडले/खुमेश्वरी साहू ग्राम फिंगेश्वर तथा रायबहादुर कोसले/टिकेश्वरी साहू ग्राम चौबेबांधा उक्त प्रत्येक दंपत्ति को 1 लाख 80 हजार 672 रूपये का चेक प्रदान किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





