- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मैनपाट के 13 दिव्यांग...

x
अम्बिकापुर: कलेक्टर कुन्दन कुमार ने निर्देशानुसार जिले के दिव्यांग स्कूली बच्चो की जांच एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र अम्बिकापुर जिला अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार एवं शनिवार को मैनपाट विकासखण्ड के 13 बच्चो को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाकर डीह गया।
सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक श्री रविशंकर तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को मैनपाट विकासखण्ड के 19 बच्चो को मेडिकल बोर्ड के समक्ष जांच के लिए लाया गया जिसमें से जांच के पश्चात 10 दिव्यांग छात्र-छात्राओं का दिव्यांगता प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड द्वारा बनाया गया जिसे उसी दिन छात्रों को वितरित कर दिया गया। इसीप्रकार शनिवार को 8 में से 03 दिव्यांग छात्र-छात्राओं का दिव्यांगता प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड द्वारा बनाया गया सभी को वितरित भी कर दिया गया 2 बच्चो को आई टेस्ट के लिए रेफर किया गया है व 1 बच्चे को मोतिया बिंद के आपरेशन की सलाह दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





