
x
अम्बिकापुर: समर्थन मूल्य में धान बेचने 10 नवंबर 2022 के लिए 12 किसानों ने टोकन कटवाया है। इन 12 किसानों से करीब 209 किं्वटल धान की खरीदी की जाएगी। टोकन कटाने के लिए किसान अब मोबाईल एप्प टोकन तुंहर हाथ का भी उपयोग कर रहे है। 12 में से 9 टोकन मोबाईल एप्प के द्वारा कटवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 नवम्बर के लिए उपार्जन केंद्र नमनाकला, भुसु, प्रतापगढ़ तथा जमगला में 1-1 टोकन, कर्रा में 6 और बन्दना में 2 टोकन कटवाया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 नवम्बर 2022 से समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रारम्भ हो गया है। जिले में फसल तैयार नहीं होने के कारण अभी केन्द्रों में आवक धीरे धीरे बढ़ रही है। सप्ताह भर बाद खरीदी में तेजी आने की संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





