CG-DPR

विकास कार्य हेतु कृषि मंत्री के अनुशंसा पर 11 लाख रुपये स्वीकृत

jantaserishta.com
7 Oct 2022 10:33 AM IST
विकास कार्य हेतु कृषि मंत्री के अनुशंसा पर 11 लाख रुपये स्वीकृत
x
बेमेतरा: कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे के अनुशंसा पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है। जिले के विधानसभा क्षेत्र साजा के अंतर्गत 3 विकास कार्यों के लिए 11 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा साजा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पेण्ड्रीकला में गौठान के पास चबुतरा निर्माण हेतु 2 लाख, ग्राम पंचायत रौद्रा में शीतला मंदिर के पास कक्ष निर्माण हेतु 7 लाख एवं चबुतरा निर्माण हेतु 2 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा को बनाया गया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत निस्पादिक कार्य के बारे मे स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कांक्रीट बोर्ड एवं सुस्पष्ट रुप से कार्य स्थल पर लागाया जावे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story