- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- विकास कार्य के लिए 11...

x
बेमेतरा: जिले के बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड बेरला के अंतर्गत 4 गांवों में विकास कार्यों के लिए 11 लाख 80 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक बेमेतरा श्री आशीष छाबड़ा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वि.ख. बेरला के ग्राम पंचायत हरदी में (मिनी माता परिसर) सीमेंटीकरण हेतु 3 लाख रु., ग्राम पंचायत सरदा में निर्मल ढीमर के घर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण हेतु 1.50 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मनियारी में कुंआ में बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 30 हजार रुपये एवं ग्राम पंचायत परपोड़ा में (साहू पारा) सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 7 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन कार्याें के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला को बनाया गया है। जिलाधीश ने विधायक निधि विकास योजनांतर्गत से निस्पादिक कार्य के बारे मे स्थानीय जनता को अवगत करोने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट, कांक्रीट बोर्ड एवं सुस्पष्ट रुप से कार्य स्थल पर लागाये जाने के निर्देश दिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





