CG-DPR

आंगनबाडी केन्द्रों में भी मिल रहा शत् प्रतिशत नल से जल

jantaserishta.com
4 Sept 2022 10:27 AM IST
आंगनबाडी केन्द्रों में भी मिल रहा शत् प्रतिशत नल से जल
x
सूरजपुर: जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला सूरजपुर के ग्रामों में शत् प्रतिशत नल से जल सुचारू रूप से प्रारंभ किया गया। सूरजपुर जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में हर घर नल से जल पहुचानें का कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसमें से जिले के विकासखण्ड सूरजपुर के ग्राम पेण्डरखी के आश्रित ग्राम अर्जुननगर में लगभग 22 परिवार निवासरत है। जल जीवन मिशन के तहत 22 परिवारों में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। ग्राम में प्रतिदिवस उच्चस्तरीय टंकी के माध्यम से प्रत्येक घरों में शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। विभाग द्वारा ग्रामवासियों से चर्चा की गई, जिसमें ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पूर्व में पेयजल हेतु ग्राम में स्थित कुआं, डबरी एवं अन्य पेयजल स्त्रोतो से पेयजल प्राप्त किया जा रहा था जिससे आये दिन ग्रामवासियों में बिमारियों का भय बना रहता था परंतु जल जीवन मिशन के आने से ग्राम में नल के माध्यम से पेयजल प्राप्त हो रहा है जिससे ग्रामवासी बहुत प्रसन्न एवं लाभान्वित नजर आयें ग्राम अर्जुननगर के एक हितग्राही श्रीमती नागेश्वरी जी ने बताया कि उनके घर में जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन लग जाने से उन्हें पानी लेने कुएं, डबरी में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। जिससे अब उनके पानी की समस्या दूर हो गई है और अब जो समय बचता है, उसमें वह दूसरा कार्य कर लेती है। ग्राम अर्जुननगर में जल जीवन मिशन योजना के तहत स्कूल एवं आंगनबाडी केन्द्रों में भी शत प्रतिशत नल से जल सुचारू रूप से प्रारंभ किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story